👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आज हरियाणा के दौरे पर थे। इस दौरान एक वीडियो पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे एक व्यक्ति को जूते पहनाते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने लिखा कि यमुनानगर में एक सार्वजनिक सभा के दौरान मेरी मुलाकात कैथल से आए रामपाल कश्यप से हुई। उन्होंने 14 वर्ष पहले एक संकल्प लिया था कि जब तक मैं प्रधानमंत्री नहीं बनता और वे मुझसे मिल नहीं लेते, तब तक वे चप्पल नहीं पहनेंगे।
रामपाल जैसे लोगों की भावनाओं से मैं अभिभूत हूं। मैं उनके स्नेह को ससम्मान स्वीकार करता हूं, लेकिन मैं ऐसे सभी साथियों से एक विनम्र अनुरोध करता हूं जो इस तरह के संकल्प लेते हैं आपका प्रेम मेरे लिए अमूल्य है… कृपया अपने संकल्पों को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी किसी सकारात्मक दिशा में लगाएं!
रामपाल कश्यप कैथल जिले के गांव खेड़ी गुलामअली के मूल निवासी हैं। अभी वह करनाल में रह रहे हैं। रामपाल कैथल जिले सिवन खंड के सबसे पुराने पार्टी कार्यकर्ता भी हैं। रामपाल ने वर्ष 2011 में एक संकल्प लिया था कि नरेंद्र मोदी जब तक प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, केंद्र और हरियाणा में दोनों जगह भाजपा की सरकार नहीं बन जाती और जब तक उनकी पीएम मोदी से मुलाकात नहीं हो जाती, तब तक वह नंगे पैर ही रहेंगे। हालांकि नरेंद्र मोदी 2014 में ही पहली बार प्रधानमंत्री बन गए थे, इसके बाद हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनी, लेकिन रामपाल की पीएम मोदी से कभी भी मुलाकात नहीं हो पाई। इस वजह से रामपाल आज तक नंगे पैर थे। प्रधानमंत्री जैसे ही रामपाल से मिले तो आगे बढ़ कर उनका स्वागत किया। हाथ मिलाया और बोले– ऐसा क्यों कर दिया? रामपाल ने उन्हें अपने प्रण के बारे में बताया तो मोदी ने कहा, आज हम आपको जूता पहना रहे हैं। आगे फिर कभी ऐसा नहीं करना है। काम करना चाहिए। पीएम ने पूछा कि पूछा कि ठीक से आ गया ना। रामपाल ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह प्रधानमंत्री से मिल पाएंगे, जिस पर मोदी ने कहा कि आपका संकल्प पक्का था। यह बेहद भावुक क्षण थे, जिनकी प्रतीक्षा में रामपाल 14 साल तक नंगे पांव रहे।



