गांधीनगर में बोले पीएम मोदी- हम आतंक के कांटे को निकालकर रहेंगे, गोली का जवाब गोले से, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों से गुजरात के दौरे पर हैं। आज उन्होंने गांधीनगर में कहा कि हमने तय कर लिया है कि हम आतंक के कांटे को निकालकर रहेंगे। गोली का जवाब गोले से, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। हमने पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों को 22 मिनट में ध्वस्त कर दिया। इस बार सबकुछ कैमरे के सामने हुआ, ताकि कोई सबूत न मांगे। हम आतंकियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई करते रहेंगे। उन्होंने साफ किया कि हम किसी से दुश्मनी नहीं चाहते हैं। सिंधु जल संधि स्थगित करना हमारी सोची समझी युद्ध की रणनीति है।

पाकिस्तान की पोल खोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 75 साल तक हम आतंकवाद झेलते रहे और पाकिस्तान के साथ जब युद्ध की नौबत आई तो तीनों बार भारतीय सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को धूल चटाई। पाकिस्तान समझ गया कि लड़ाई में वो भारत से जीत नहीं सकता है और इसलिए उसने प्रॉक्सी वॉर चालू किया। सैन्य प्रशिक्षण होता है, सैन्य प्रशिक्षित आतंकवादी भारत भेजे जाते हैं और निर्दोष लोगों को निशाना बनाते हैं।

वो भी सुख चैन से जिएं, हमें भी जीने दें

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों ये देश उस महान संस्कृतिक परंपरा को लेकर चला है वसुधेव कुटुंबकम… यह हमारा संस्कार है, हमारा चरित्र है… हम पूरे विश्व को परिवार मानते हैं। हम अपने पड़ोसियों के लिए भी सुख चाहते हैं। वो सुख चैन से जिएं और हमें भी सुख चैन से जीने दें, लेकिन जब बार–बार हमारे सामर्थ्य को ललकारा जाए तो ये देश वीरों की भी भूमि है। आज तक जिसे हम प्रॉक्सी वॉर कहते थे छह मई के बाद जो दृश्य देखे गए… उसके बाद वो इस प्रॉक्सी वॉर कहने की गलती नहीं कर सकते।

आतंकवादियों को राजकीय सम्मान

पीएम मोदी ने कहा कि जब आतंकवाद के 9 ठिकाने तय कर के 22 मिनट में उनको ध्वस्त कर दिया और इस बार तो सब कैमरा के सामने किया। इस बार हमने सारी व्यवस्था रखी थी ताकि कोई हमसे सबूत न मांगे। मैं इसलिए कहता हूं कि इसको प्रॉक्सी वॉर नहीं कह सकते क्योंकि जो आतंकवादियों के जनाजे निकले, 6 मई के बाद जिनका कत्ल हुआ उस जनाजे को पाकिस्तान ने स्टेट ऑनर दिया। उनकी कॉफिन पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए। उनकी सेना ने उन्हें सैल्यूट किया और यह साबित करता है कि यह प्रॉक्सी वॉर नहीं है बल्कि यह सोची–समझी नीति है और आप युद्ध ही कर रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।