पहलगाम आतंकी हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का दौरा, उमर अब्दुल्ला ने पर्यटन पुनर्जीवन के लिए संभाला मोर्चा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के एक महीने बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पहली बार क्षेत्र का दौरा किया। वे पहलगाम के प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स में नजर आए, जहां एक महीने पहले हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- तिरंगे का सम्मान सबसे ऊपर: उमर अब्दुल्ला ने रिबन काटने से किया इनकार, दिखाई संवेदनशीलता
- बीएमसी चुनाव में महायुति की जीत पर उमर अब्दुल्लाह की प्रतिक्रिया: बोले—अब मुंबई की तरक्की की ज़िम्मेदारी बीजेपी की
- जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा-लाइफ सपोर्ट पर है इंडिया गठबंधन, कभी भी आईसीयू में जाने का खतरा
- नेशनल कॉन्फ्रेंस में उमर अब्दुल्ला बनाम आगा सैयद रुहुल्ला की जंग तेज

घटना के बाद प्रदेश में पर्यटन पर पड़े असर को कम करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुद इस दिशा में कमान संभाल ली है। आतंकी हमले के बाद पहली बार उन्होंने सचिवालय से बाहर सभी विभागों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री 28 मई को गुलमर्ग में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे, जिसमें पर्यटन उद्योग को दोबारा सक्रिय करने की रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश की छवि को फिर से सकारात्मक दिशा में ले जाना और पर्यटकों के विश्वास को बहाल करना है।
इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) की बैठक आयोजित करने की सलाह दी थी। उन्होंने संसदीय सलाहकार समिति और संसदीय स्थायी समिति की बैठकें भी प्रदेश में आयोजित कराने की बात रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के प्रति लोगों के मन में जो डर बैठा है, उसे दूर करने की आवश्यकता है। पर्यटन हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे फिर से मजबूती से खड़ा करना हमारी प्राथमिकता है।”
सरकार की इन पहलों से यह संकेत मिल रहा है कि राज्य प्रशासन अब आतंकी घटनाओं के प्रभाव को पीछे छोड़कर विकास और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।



