प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में किया सांसदों के लिए 184 फ्लैट्स का उद्घाटन, साधा विपक्ष पर निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बने 184 नए टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस परियोजना का उद्देश्य सांसदों के लिए आधुनिक, पर्यावरण–हितैषी और पर्याप्त आवास की कमी को पूरा करना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया और निर्माण में शामिल मजदूरों को भी संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे संसद में अपने सहयोगियों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चार टावरों के नाम हैं – कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली, जो भारत की चार महान नदियां हैं। कुछ लोगों को टावर का नाम कोसी रखना असहज लगेगा। वे इसे नदी के रूप में नहीं, बल्कि बिहार चुनाव के चश्मे से देखेंगे।

बंगले से भी बड़े हैं नए फ्लैट

नए फ्लैट कई सरकारी बंगलों से भी बड़े हैं। हर फ्लैट में लगभग 5,000 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया है, जिसमें कार्यालय, स्टाफ के लिए अलग आवास और रहने की जगह शामिल है। परिसर में एक सामुदायिक केंद्र भी है, जो सांसदों की सामाजिक और आधिकारिक बैठकों का केंद्र होगा। इमारत में हरित तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, इसे GRIHA 3-स्टार रेटिंग मिली है और यह राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) 2016 के अनुरूप है। सभी इमारतें आधुनिक संरचनात्मक मानकों के अनुसार भूकंप–रोधी बनाई गई हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक दिवाली पर आगजनी, फैक्ट्री और दुकानें जलीं

दिवाली पर दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक फैक्ट्रियों और दुकानों में आगजनी की घटनाएं हुईं। शॉर्ट सर्किट और पटाखे कारण माने गए। कोई हताहत नहीं।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात राष्ट्रपति भवन में 8 नवंबर 2026 को हुई।

दिवाली पर गोलगप्पे से फूड पॉइजनिंग, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर

दिवाली पर गोलगप्पे खाने से सिद्धार्थनगर में फूड पॉइजनिंग की घटना हुई। 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद हुए। सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी सफलता मिली।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर मोहम्मद शमी की टूटी उम्मीदें, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी की न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, कोचों ने बड़ा बयान दिया। शमी के संन्यास से टीम में बड़ा बदलाव।

अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में भेष बदलकर लूट कर रही सरकार, 2027 में नई सरकार बनाकर स्कूल खोलेंगे

अखिलेश यादव ने यूपी में भेष बदलकर लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने 2027 में नई सरकार बनाकर प्राथमिक स्कूल खोलने का वादा किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाथुला सीमा पर जवानों संग मनाई दीपावली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम की नाथुला सीमा पर जवानों संग दिवाली मनाई। शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

शाजापुर में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर हिंसक झड़प, 26 घायल

मध्य प्रदेश शाजापुर में कब्रिस्तान जमीन विवाद के कारण हिंसक झड़प हुई। इस संघर्ष में 26 लोग घायल हुए और 39 पर FIR दर्ज की गई।

सोनिया गांधी ने साझा की दीपावली की पुरानी यादें, बताई इंदिरा गांधी के घर की परंपरा

सोनिया गांधी ने दिवाली की पुरानी यादें साझा कीं और इंदिरा गांधी के घर की दिवाली की परंपराओं को बताया। मिट्टी के दीयों से सजावट और कश्मीरी पकवानों की चर्चा हुई।

बीकानेर में दीपावली के दिन बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

बीकानेर में दिवाली पर ट्रेन हादसा में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। महिला और बच्चों के साथ एक युवक भी ट्रेन की चपेट में आया।