👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- Nitin Gadkari on Ethanol Fuel: इथेनॉल को लेकर निजी हितों के आरोपों पर बोले गडकरी, कहा- ‘मेरे बेटों के बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी बेहद कम’
- Jairam Ramesh ने अयोध्या मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही चोरी?
- उद्धव की शिवसेना में टूट की खबरों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- परिसीमन बिल पास नहीं करवा पाने का बदला ले रहे गृह मंत्री
- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, भारत की कूटनीतिक कोशिशों पर उठाए सवाल
- मताधिकार पर सियासी संग्राम: जयराम रमेश ने उठाई मौलिक अधिकार बनाने की मांग, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
0:00 left
खड़गे और जयराम रमेश को नितिन गडकरी का कानूनी नोटिस
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजा है. गडकरी का कहना है कि दोनों ने उनके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुमराह करने और मानहानि करने वाली खबरें शेयर की हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गडकरी के वकील बालेंदु शेखर ने कहा कि उनके मुवक्किल एक्स पर अपने बारे में कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए कंटेंट देख-सुन कर हैरान हैं. उनके वकील ने कहा कि खड़गे और रमेश ने एक वेब पोर्टल पर प्रसारित गडकरी के इंटरव्यू के एक टुकड़े को जानबूझ कर पोस्ट किया. कोविड-19 से जुड़े इस वीडियो क्लिप को बगैर संदर्भ और शब्दों के मायने के शेयर किया गया.

नोटिस में कहा गया है कि जनता की नज़रों में गडकरी के प्रति भ्रम, सनसनी और बदनामी पैदा करने के एकमात्र इरादे और गुप्त उद्देश्य से एक कुटिल काम किया गया है. इसमें कहा गया है कि ये भारतीय जनता पार्टी की एकजुटता में दरार पैदा करने का एक निरर्थक प्रयास भी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी आम चुनाव में लोगों का विश्वास जीतने के लिए तैयार है.



