👉 यह भी पढ़ें:
- ‘15 साल की उम्र में कमाल!’ वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन और युवराज सिंह, जमकर की तारीफ
- सोच समझकर इस लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर लड़ने का फ़ैसला लिया;मल्लिकार्जुन खड़गे
- लोकसभा चुनावः चिराग पासवान ने सभी सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए
- बीजेपी के साथ लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा फाइनल;चिराग पासवान
- पंजाब में भी बिखरा इंडी गठबंधन,आप पंजाब में अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव
0:00 left
गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का नहीं इरादा; युवराज सिंह
जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. युवराज सिंह ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि वो पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

युवराज ने एक्स पर लिखा, ‘मीडिया में मेरे चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं. लेकिन मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. अलग-अलग स्तर पर लोगों का समर्थन और उनकी मदद करना ही मुझे पसंद है. मैं अपने फाउंडेशन के ज़रिये ये काम करता रहूंगा. आइए अपनी बेहतरीन क्षमता के जरिये बदलाव की कोशिश जारी रखें.

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि युवराज सिंह गुरदासपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. यहां से फिल्म अभिनेता सन्नी देओल बीजेपी के सांसद हैं.



