0:00
0:00 left
मैं अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ नहीं ;पीएम मोदी
पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा है कि उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के ख़िलाफ़ एक शब्द भी नहीं कहा है. मुसलमानों को लेकर किए गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ”मैंने अल्पसंख्यक समुदाय के ख़िलाफ़ एक शब्द नहीं कहा है. मैं कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति के ख़िलाफ़ हूं. कांग्रेस संविधान के ख़िलाफ़ काम कर रही है, मैं इस पर बात कर रहा हूं.
पीएम मोदी ने कहा, भारत के संविधान निर्माताओं, जिसमें बाबा साहेब आंबेडकर और पंडित जवाहर लाल नेहरू भी शामिल थे, उन्होंने तय किया कि धर्म के आधार पर इस देश में आरक्षण नहीं होगा.अब आप क झूठ बोल रहे हो. इस झूठ से पर्दा हटाना मेरी ज़िम्मेदारी है. संविधान सभा में तो मेरी पार्टी के लोग नहीं थे. संविधान सभा ने तय किया था.पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ नहीं रही है. वो लोग तुष्टीकरण के रास्ते पर चलते हैं, मैं संतुष्टीकरण के रास्ते पर चलता हूं.’ये लोग बांटने की राह पर चलते हैं. हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं. हम किसी को विशेष नागरिक मानने को तैयार नहीं है. हम सब नागरिकों को एक बराबर मानते हैं.लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और विपक्षी दलों ने पीएम मोदी पर मुसलमानों के ख़िलाफ़ होने के आरोप लगाए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



