0:00
0:00 left
केरल से बीजेपी सांसद ने मोदी सरकार छोड़ने की ख़बरों से किया इनकार
केंद्रीय मंत्री और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने उन मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह से खारिज किया है जिनमें ये दावा किया गया था कि वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से अलग होना चाहते हैं.सुरेश गोपी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा है कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होना और केरल के लोगों का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है.
मीडिया के सामने की गई एक टिप्पणी के बाद सुरेश गोपी ने सोशल मीडिया पर अपना स्पष्टीकरण दिया है.समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया रिपोर्टों में सुरेश गोपी के हवाले से ये कहा गया कि उन्हें जल्द ही जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने की उम्मीद है ताकि क्योंकि वे और अधिक फ़िल्में करना चाहते हैं. इसके बाद नई सरकार में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं ज़ोर पकड़ने लगीं.
गोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है, “कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स ग़लत ख़बरें फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफ़ा देने जा रहा हूं. ये पूरी तरह से ग़लत है. मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होना और केरल के लोगों का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है.
👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- नूडल्स की तरह कानून बनाए जा रहे हैं’: डेरेक ओ’ब्रायन का सरकार पर बड़ा हमला, संसद में बिल पास करने की रफ्तार पर उठाए सवाल
- NEET पेपर लीक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों की आवाज दबाने के बजाय जवाबदेही तय करे सरकार’
- George Kurian Resignation: मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, क्या केरल चुनाव और बीजेपी की रणनीति से जुड़ा है बड़ा संकेत?
- राहुल गांधी ने केंद्र पर जमकर साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी और ईमानदारी मोदी सरकार की सोच से परे
- रूसी तेल पर अमेरिका की 30 दिन की छूट, कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला — “कब तक चलेगा अमेरिकी दबाव?”



