0:00
0:00 left
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद; ग़ज़ा-इसराइल सीज़फ़ायर पर अमेरिकी प्रस्ताव का समर्थन
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने अमेरिका के ग़ज़ा-इसराइल संघर्ष विराम को लेकर पेश किए प्रस्ताव का समर्थन किया है.इस प्रस्ताव में पूरी तरह से संघर्ष विराम, हमास द्वारा सभी बंधकों की रिहाई और इसराइल द्वारा फ़लस्तीनी कैदियों की रिहाई जैसी मुख्य बातें हैं.
सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 सदस्यों ने अमेरिका के प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया. हालांकि रूस ने इस प्रस्ताव से जुड़ी हुई वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया.

प्रस्ताव में कहा गया है कि इसराइल इसे लेकर सहमत है और हमास से प्रस्ताव को स्वीकार करने की अपील की गई है. इसराइल ने शनिवार को चलाए गए एक मिशन के जरिए चार बंधकों को छुड़ाया है.हालांकि हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ इसराइल के इस मिशन से 274 फ़लस्तीनियों की जान गई है.7 अक्टूबर के बाद से अभी तक इसराइल के हमलों से 37 हज़ार से ज्यादा फलस्तीनियों की जान जा चुकी है, जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- यूएन सुरक्षा परिषद में भारत का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार: ‘आतंकवाद का वैश्विक केंद्र’, कश्मीर पर दावे बेबुनियाद
- भारत,जापान,जर्मनी और ब्राजील को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाएं ;मैक्रों
- सुरक्षा परिषद से भारत को बाहर रखना संयुक्त सुरक्षा परिषद के हित में नहीं जयशंकर



