तेज प्रताप यादव का भाई तेजस्वी को नसीहत, राहुल गांधी की यात्रा पर साधा तंज
लोकतंत्र बचाने या तोड़ने निकले हैं?
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नसीहत दी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर भी सवाल खड़े किए।
तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा – मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या लोकतंत्र को तोड़ने निकले हैं।

डब्लू सिंह के ड्राइवर व पत्रकार से मारपीट पर नाराजगी
तेज प्रताप ने नबीनगर से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के वाहन चालक और एक पत्रकार से हुई मारपीट पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना जयचंद की करतूत है और यह बेहद शर्मनाक व गलत है।
तेजस्वी को चेतावनी
तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी को नसीहत देते हुए कहा – अभी भी समय है, अपने आसपास के जयचंदों से सावधान हो जाओ। अगर ऐसा नहीं किया तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं, यह चुनाव परिणाम तय करेगा।



