0:00
0:00 left
पश्चिम बंगाल में आधार कार्ड डिएक्टिवेट करने का आरोप ,ममता की पीएम को चिट्ठी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र के जरिए कहा है कि उनके राज्य में लोगों के आधार कार्ड अचानक डिएक्टिवेट किए जा रहे हैं.ममता ने कहा कि जिन लोगों के आधार कार्ड डिएक्टिवेट किए गए हैं, उनमें ज्यादातर लोग एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के हैं. उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह लोगों के दस्तावेज को डिएक्टिवेट करना नियमों का और न्याय का घोर उल्लंघन है. प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी में ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली स्थित आधार के दफ्तर ने बिना कोई जमीनी स्तर की जांच किए और राज्य सरकार को सूचित किए बिना सीधे लोगों को सूचना दी कि आधार नियामक 2016 के नियम 28 ए के तहत आधार कार्ड डिएक्टिवेट किए जा रहे हैं.

👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर



