बकवास फिल्में सिर्फ हिन्दी में ही नहीं बनतीं-तू तू, तू तू तारा, देख न लेना ये कांतारा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बकवास फिल्में बनाने का कॉपीराइट केवल हिन्दी वालों के पास थोड़े ही है, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम वालों को भी इसका पूरा अधिकार है और वे भी इसका उपयोग करते हैं.

वे मायथॉलॉजी और लोक कथाओं का बहाना बनाकर झमाझम फेकालॉजी की ऐसी–ऐसी फ़िल्में पेल देते हैं कि दर्शक तो क्या, समीक्षक भी उनके बहकावे में आ जाते हैं। वे फिल्में दर्शक का भेजा फ्राई कर देती हैं। देवीय शक्तियां, भूत – प्रेत, आत्माएं, रहस्य, क्रूर राजा, धूर्त रानी, मायथोलॉजी के नाम पर भड़भड़कूटा यानी कुछ तो भी, ऐ वें ! मुझ से तो नहीं झिलती बाबा!

कांतारा चैप्टर 1 को ही लीजिए। यह इस सीरीज की पिछली फिल्म का प्रीक्वल है! अरे भाई, प्रीक्वल है तो पहले आना चाहिए था या नहीं?

दक्षिणवाले अपनी किसी भी फिल्म या कलाकार की ऐसी हाइप क्रिएट करते हैं कि घबराहट होती है। कांतारा चैप्टर 1 की बहुत ज्यादा हाइप बना दी गई है जबकि यह फिल्म कोई ठोस लॉजिक नहीं, जबरन ठूंस दी गई मारधाड़, शोर–शराबा और कमजोर स्टोरीटेलिंग की शिकार हो गई है। फिल्म में ओवर–ड्रामा और इलॉजिकल एलिमेंट्स, लाउड बैकग्राउंड म्यूजिक, स्क्रीमिंग डायलॉग्स (जैसे जय भूत कोला!) और अच्छे वीएफएक्स तो हैं, पर हिन्दी में कमजोर संवाद, कमजोर कहानी और बेतुकी हिंसा इसे अझेलनीय बना देते है.

कर्नाटक के हरे भरे जंगल दिखाए गए हैं जो निश्चित ही मन मोह लेते हैं लेकिन कई बार कंफ्यूजन होता है कि यह वास्तव में जंगल हैं या वीएफएक्स का जादू? और हीरो तो क्या चीख चीख कर बोलता है? वह चीखता बंगलुरु में है और आवाज इंदौर में आती है। ठीक है कि वह जंगल में है, पर क्या वहां बहरे लोग रहते हैं? उल्लू का पट्ठा !

फिल्म की कोई कहानी नहीं है, कोई बड़ा ट्विस्ट भी नहीं है। बहुतेरे यूजलेस कैरेक्टर्स की भीड़ है। खलनायक में दम नहीं है और हीरो ही इस फिल्म का लेखक और डायरेक्टर भी है तो उसने दूसरों के लिए इस फिल्म में गुंजाइश रखी ही नहीं।

शुरू से अंत तक बेबात का वायलेंस ही वायलेंस है। कई बार लगता है कि #KGF या #RRR की अगली कड़ी चल रही है।

अगर यह फिल्म माजने की होती तो पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के पंच ‘ज‘ को सार्थक करती जो जल, जमीन, जंगल, जन और जनावर (जानवर) पर आधारित है, लेकिन इसके निर्देशक के पांच ‘ज‘ शायद जम्हाई, जोकर, जलेबी, जबड़ा और जलन रहे होंगे।

फालतू बैठे होओ, तो भी मत जाना।

अझेलनीय है कांतारा चैप्टर वन…!

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।