आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा-पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे इतिहास-भूगोल में रहना है या नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारतीय सेना के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान की खुलेआम चेतावनी दी है। सेना प्रमुख ने कहा कि अगर उसने स्टेट स्पॉन्सर टेररिजम नहीं छोड़ा तो इस बार हम संयम नहीं रखेंगे। इस बार ऐसी कार्रवाई करेंगे कि हो सकता है कि पाकिस्तान को सोचना पड़े कि उसे इतिहास में, भूगोल में रहना है या नहीं।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में सैनिकों को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत देश पूरी तैयारी के साथ है। इस बार संयम नहीं रखेंगे जो सिंदूर 1.0 में हमने रखा था। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सैनिकों से कहा कि आप अपनी पूरी तैयारी करके रखिए। अगर परवरदिगार चाहेंगे, भगवान चाहेंगे, वाहेगुरू चाहेंगे तो बहुत जल्दी आपको मौका मिलेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

आर्मी चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों के सबूत हमने पूरी दुनिया को दिखाए। भारत यह सबूत उजागर नहीं करता तो पाकिस्तान सब छुपा लेता। हमने निशाने सिर्फ आतंकियों के ठिकानों पर साधे थे, क्योंकि हमें आम पाकिस्तानी नागरिकों से कोई शिकायत नहीं है, जब तक उनका देश आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता। चूंकि आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा था इसलिए आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए रक्षा मंत्री ने मुझे विशेष रूप से कहा था कि जब भी मैं आपसे मिलूं, यह संदेश दूं कि उसकी सफलता का पूरा श्रेय आप सबको जाता है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह जुड़ा हुआ है कि यह जीवन भर हमारे साथ रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।