0:00
0:00 left
नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह मात खाए पाकिस्तानी सेना प्रमुख को पाकिस्तान ने प्रमोशन दे दिया है। अब मुनीर फील्ड मार्शल बना दिए गए हैं। यह फैसला पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में संघीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
प्रमोशन के बाद अब जनरल अयूब खान के बाद असीम मुनीर पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। असीम मुनीर को यह उपाधि कैबिनेट की मंजूरी से दी गई है और जनरल अयूब खान ने खुद को फील्ड मार्शल घोषित कर दिया था। पहलगाम हमले के पहले ही असीम मुनीर अपने विवादस्पद बयानों के कारण चर्चा में आए थे। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि हिंदू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते। हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम हिंदुओं से अलग हैं, हमारे विचार, धर्म और परंपराएं अलग हैं। यही दो–राष्ट्र सिद्धांत की नींव है। मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान की हर पीढ़ी ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है और आने वाली पीढ़ियों को भी पाकिस्तान की असलियत समझनी चाहिए।
लाज बचाने के लिए दिया प्रमोशन
असीम मुनीर के प्रमोशन पर यही कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने अपनी लाज बचाने के लिए यह फैसला लिया है। पहलगाम हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर में वे बुरी तरह फेल रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से किए गए सारे हमले भारत ने नाकाम कर दिए थे। इस तरह से वे पाकिस्तान के सबसे अयोग्य सेना प्रमुख हैं, लेकिन उन्हें प्रमोशन देकर पाकिस्तान ने सिर्फ अपनी नाक ऊंची करने की कोशिश की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Indian Army New Chief: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छोड़ा सेना प्रमुख का पद, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए Army Chief
- सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की पाक को चेतावनी-पाकिस्तान तय करे वो भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या इतिहास का
- सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा-अभी आठ आतंकी ट्रेनिंग कैंप एक्टिव, हरकत हुई तो देंगे जवाब
- तुर्की में विमान हादसा: लीबिया के आर्मी चीफ समेत पांच लोगों की मौत
- आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा-पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे इतिहास-भूगोल में रहना है या नहीं
- कारगिल विजय दिवस पर बोले सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी- ऑपरेशन सिंदूर हमारा संकल्प, हमने कायरता का उत्तर पराक्रम से दिया



