👉 यह भी पढ़ें:
- Indian Army New Chief: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छोड़ा सेना प्रमुख का पद, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए Army Chief
- सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की पाक को चेतावनी-पाकिस्तान तय करे वो भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या इतिहास का
- सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा-अभी आठ आतंकी ट्रेनिंग कैंप एक्टिव, हरकत हुई तो देंगे जवाब
- आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा-पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे इतिहास-भूगोल में रहना है या नहीं
- कारगिल विजय दिवस पर बोले सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी- ऑपरेशन सिंदूर हमारा संकल्प, हमने कायरता का उत्तर पराक्रम से दिया
- ऑपरेशन सिंदूर में भारत से बुरी तरह मात खाए पाकिस्तानी सेना प्रमुख का प्रमोशन, फील्ड मार्शल बनाया
0:00 left
तुर्की में विमान हादसा: लीबिया के आर्मी चीफ समेत पांच लोगों की मौत
लीबिया के प्रधानमंत्री ने पुष्टि की है कि देश के आर्मी चीफ जनरल मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद की तुर्की में हुए एक विमान हादसे में मौत हो गई है। इस दुर्घटना में उनके साथ चार अन्य लोगों की भी जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, जनरल अल-हद्दाद मंगलवार शाम तुर्की की राजधानी अंकारा से उड़ान भरने वाले फाल्कन-50 बिजनेस जेट में सवार थे, जो त्रिपोली जा रहा था। तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि विमान का सिग्नल स्थानीय समय के अनुसार रात 8 बजकर 52 मिनट पर टूट गया।
उन्होंने बताया कि विमान ने अंकारा एयरपोर्ट से करीब 42 मिनट पहले उड़ान भरी थी और संपर्क टूटने से पहले इमरजेंसी लैंडिंग की रिक्वेस्ट भी भेजी गई थी। बाद में इस एयरक्राफ्ट का मलबा अंकारा के दक्षिण-पश्चिम इलाके में मिला।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, जबकि इस घटना से लीबिया और तुर्की दोनों में शोक की लहर है।



