👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
0:00 left
टोरंटो में भारतीय मूल की युवती की हत्या पर भारत का शोक, कांसुलेट जनरल ने जताई संवेदना
कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की हत्या के मामले पर भारत के कांसुलेट जनरल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में कांसुलेट जनरल ने लिखा कि वे इस घटना से बेहद दुखी और स्तब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत दुखी परिवार के साथ खड़ा है और उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। कांसुलेट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह बीते कुछ दिनों से इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
इस बीच, 23 दिसंबर को टोरंटो पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि हत्या के संदिग्ध हमलावर की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं।
गौरतलब है कि 30 वर्षीय हिमांशी खुराना की शुक्रवार को निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे प्रवासी भारतीय समुदाय में शोक की लहर है।



