मुंबई। सप्ताह के दूरे कारोबारी दिन मंगलवार 9 जून को शेयर बाजार में हरियाली दिखी। सोमवार के घाटे से आज बाजार उबरने की कोशिश कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स 371 अंक की बढ़त के साथ 73,895 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 120 अंक चढ़कर 23,242 के करीब पहुंच गया।
इन शेयरों ने सबसे ज्यादा तेजी
आज के कोराबार में निफ्टी में ट्रेंट, इंडिगो, ग्रासिम, जियो फाइनेंशियल और विप्रो के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर भी बढ़त में हैं। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में खरीदारी से बाजार को ऊंचाई मिली।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
आईटी और मेटल शेयरों में गिरावट
मंगलवार को आईटी और मेटल शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा स्टील, मैक्स हेल्थकेयर और ओएनजीसी जैसे शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। आईटी सेक्टर के कुछ दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली के कारण दबाव देखने को मिला, जबकि मेटल सेक्टर के शेयर भी कमजोर रहे।
सेंसेक्स के 29 शेयर हरे निशान में खुले
मंगलवार को सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो और ट्रेंट में एक फीसदी से अधिक तेजी रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और आईटीसी में अच्छी तेजी रही। दूसरी ओर केवल अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर मामूली गिरावट के साथ खुला।
बाजार में तेजी के कारण
ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की खरीदारी और एशियाई बाजारों में, खासतौर पर दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आए उछाल ने घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट को सुधारा है। एशियाई बाजारों में कल की भारी गिरावट के बाद आज शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। पश्चिमी एशिया (ईरान-इजरायल) में तनाव कम होने और अमेरिकी बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बाद एशियाई बाजारों ने अपने तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया।
सोमवार को हुआ था काफी नुकसान
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल रहा। कल सेंसेक्स 719 अंक फिसलकर 73524 के लेवल पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी करीब 244 अंकों की गिरावट के साथ 23123 पर बंद हुआ था। बाजार में कल चौतरफा बिकवाली से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में से 7 लाख करोड़ रुपये घट गए।



