नई दिल्ली। अमेरिका में फिर से मंदी की आशंका के कारण बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 550 अंक नीचे गिर गया और निफ्टी 25,000 अंक के करीब पहुंच गया। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई।
जानकारी के अनुसार निफ्टी आईटी, पीएसयू बैंक और मेटल में एक फीसदी गिरावट आई है। एनएसई पर ओएनजीसी, विप्रो और एलटीआईएम में दो फीसदी गिरावट देखने को मिली है। इससे निवेशकों को 3.1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 462.4 लाख करोड़ रुपये रह गया है। इसी तरह जीआईसी के शेयरों में 5 फीसदी गिरावट दिख रही है। इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस, भारती एयरटेल और एसबीआई के कारण सेंसेक्स गिरा। जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



