👉 यह भी पढ़ें:
- Monsoon Alert: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- देशभर में बारिश का कहर! डोडा में बाढ़ जैसे हालात, ओडिशा में बढ़ा खतरा, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
- मानसून का कहर: अरुणाचल से सिक्किम और हिमाचल तक भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही
- Hawaii Hurricane Lala Alert: 155 साल बाद Big Island पर सीधा खतरा, 120 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
- Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी;
- IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर, दिल्ली-MP समेत कई राज्यों में मानसून गतिविधि तेज
0:00 left
नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार इस साल अक्टूबर महीने तक बारिश हो सकती है। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि सितंबर के बीच में ला नीना एक्टिव हो सकता है। इससे बारिश अक्टूबर तक हो सकती है। बारिश का दौर खत्म होने के बाद दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। ला नीना की वजह से आमतौर पर तापमान में गिरावट आती है। सर्दियों में भी इसकी वजह से अधिक बारिश होती है।
उल्लेखनीय है कि इस साल देश में अत्यधिक बारिश और बाढ़ की घटनाओं में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार जून में हवाओं के शुरुआती ठहराव के बाद मानसून थम सा गया था। अगस्त में अरब सागर में चक्रवात के कारण कई इलाकों में काफी बारिश हुई। सितंबर में भी अत्यधिक बारिश की संभावना है। अक्टूबर के अंत तक यह सिलसिला जारी रह सकताहै।
1999 में ओडिशा में आए थे दो चक्रवात
मौसम विभाग के अनुसार 1999 जैसी स्थिति इस बार भी बन सकती है। उस समय अक्टूबर में ओडिशा में लगातार दो चक्रवात आए थे। इनमें से सबसे विनाशकारी ओडिशा सुपर चक्रवात था। इस चक्रवात ने दस हजार से अधिक लोगों की जान ली थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल मानसून समय पर आया, लेकिन जून में कम बारिश हुई। जुलाई व अगस्त में बेहतर बारिश हुई, लेकिन बारिश के पैटर्न काफी बदलाव दिखाई दिए। इन सब परिस्थितियों में अक्टूबर तक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।



