22 साल बाद रिलीज होगी अनुराग कश्यप की विवादित फिल्म ‘पांच’, सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

मुंबई। मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप की 22 साल पहले बनी फिल्म पांच के रिलीज होने का रास्ता अब साफ हो गया है। इसे सीबीएफसी ने अब मंजूरी दे दी है। यह फिल्म 2002 में तैयार होकर डिब्बाबंद हो गई थी।

एक इंटरव्यू में टूटू शर्मा ने पांच को सीबीएफसी की तरफ से क्लियरेंस मिलने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अगले साल रही है। मेरी योजना इसे छह महीने के अंदर सिनेमाघरों में रिलीज करने की है। फिल्म पर बैन लगा दिया गया था। टूटू शर्मा ने बताया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ सारे मुद्दे हल हो गए हैं। इसके नेगेटिव थोड़े खराब हो गए हैं, जिन्हें रीस्टोर करने की प्रोसेस जारी है। जैसे ही ये तैयार हो जाएंगे, हम फिल्म को रिलीज कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1976-77 में पुणे में जोशीअभ्यंकर की सिलसिलेवार मर्डर्स पर आधारित है। इस फिल्म को सेंसिटिव सब्जेक्ट, अपमानजनक भाषा और हिंसा की वजह से सीबीएफसी ने बैन कर दिया था। इस फिल्म में के के मेनन लीड रोल में थे। उनके अलावा आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्य और तेजस्विनी कोलाहपुरे, शरत सक्सेना, विजय राज और अभिनव कश्यप भी हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजा है। इसमें उन्होंने अपने बेटे की हत्या से टूटे परिवार का दर्द बयां करते हुए मामले में जल्द और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।