👉 यह भी पढ़ें:
- Hormuz Strait Crisis: ट्रंप के 20% टैरिफ प्लान पर ईरान का पलटवार, US-Iran Tension के बीच समुद्री नाकेबंदी फिर लागू
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- भड़का नया संकट! ट्रंप के आदेश के बाद ईरान पर लगातार दूसरे दिन अमेरिकी हमले,
- PM Modi ने Donald Trump और America को दी 250वें Independence Day की बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी पर कही बड़ी बात
- Donald Trump on Iran: ‘हमने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए 1 हफ्ते का समय दिया’— ट्रंप के बयान से मचा वैश्विक राजनीतिक बवाल
0:00 left
डोनाल्ड ट्रंप लड़ सकेंगे राष्ट्रपति चुनाव, प्रतिबंध हटा
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए प्रतिबंध को रद्द कर दिया है. ट्रंप ने इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अमेरिका की बड़ी जीत करार दिया है. अमेरिकी प्रांत कोलोराडो की शीर्ष अदालत ने दिसंबर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव लड़ने से रोक दिया था.
ऐसा करते हुए अमेरिकी संविधान के 14 वें संशोधन का हवाला दिया गया जिसके तहत सशस्त्र विद्रोह करने वालों के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने 8 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान इस कदम को संदेह की दृष्टि से देखा. इसके साथ ही उन्होंने स्टेट पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने का आरोप लगाया. कोर्ट ने कहा है कि 14 वें संशोधन के सेक्शन 3 को लागू करने का अधिकार किसी राज्य के हाथ में नहीं, बल्कि कांग्रेस के हाथ में है. इसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ट्रंप चुनाव लड़ सकेंगे.



