बिहार में पीएम मोदी का राजद पर हमला, कहा-पिता का नाम लेने में क्यों आ रही है शर्म

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के सहरसा और कटिहार में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राजद पर जमकर हमला बोल। पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के पोस्टर्स को देखिए, वो (लालू यादव) वर्षों यहां के मुख्यमंत्री रहे, जो बिहार में जंगलराज लाए, उनकी तस्वीरें या तो पोस्टर्स में गायब हैं या छोटी सी लगी है, जो दूरबीन से भी नहीं दिखती। अपने पिता का नाम लेने में शर्म क्यों आ रही है? कौन सा पाप है, जिसे आरजेडी वालों को बिहार के नौजवानों से छिपाना पड़ रहा है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो बिहारियों को प्रताड़ित करते हैं, जो बिहारियों को गालियां देते हैं, उनको कांग्रेस ने प्रचार के लिए बुलाया ताकि आरजेडी को आपके गुस्से का सामना करना पड़े। कांग्रेस जानती है कि अगर इस बार भी आरजेडी हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी और कांग्रेस उसके (आरजेडी) वोट बैंक पर कब्जा कर लेगी। पीएम मोदी ने कहा कि अलग–अलग राज्यों में कांग्रेस के नेताओं से बिहार के लोगों के लिए जानबूझकर अपमानजनक बातें बुलवाई जा रही हैं। केरल के कांग्रेस नेता ने बिहार के लोगों की तुलना बीड़ी से कर दी, ये भी कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है।

विपक्ष को कट्‌टा और कट्‌टरपंथी पसंद

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग वोट पाने के लिए सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहें हैं। आपके हक का अनाज वे घुसपैठियों को देना चाहते हैं। भारत के संसाधनों पर सिर्फ यहां के नागरिकों का हक है, लेकिन कांग्रेस और राजद के लोगों को कट्टा और कट्टरपंथी ही पसंद है।

डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए

पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार का बहुत बड़ा फायदा है कि दिल्ली और पटना से निकला एक–एक रुपया सीधे आपके खाते तक पहुंचता है। कोई चोर लुटेरे लूट नहीं सकते। वरना यहां एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये राजद और कांग्रेस वाले आपके हक का पैसा आप तक पहुंचने ही नहीं देते। ये आपके हक का पैसा भी लूट लेते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।