वाइस ऑफ डीसी में डेली कॉलेज ने लगाई गुहार, मुझे एक टर्म के लिए अकेला छोड़ दो, मैं खुद को फिर संभाल लूंगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में काबिज डीसी बोर्ड की मनमानी के विरुद्ध पैरेंट्स, सदस्य और ओल्ड डेलियन लगातार आवाज उठा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वाइस ऑफ डीसी के नाम से हर दिन लोग अपनी टिप्पणियां कर रहे हैं। इसी ग्रुप पर डीसी बोर्ड के सदस्य धीरज लुल्ला से लेकर मोनू भाटिया तक को लोग निशाना बना चुके हैं। अब एक ताजा पोस्ट में डेली कॉलेज को गुहार लगाते बताया गया है।

वायस ऑफ डीसी का पोस्ट आपके सामने है-

👉 यह भी पढ़ें:

कृपया… मुझे एक टर्म के लिए अकेला छोड़ दो।
मैंने तरक्की की है, चमका हूँ, तुम्हें गर्व महसूस करवाया है — वो भी बिना लगातार शासन के।

मेरे प्रिंसिपल कभी मुझे नेतृत्व देते थे,
मेरे शिक्षक मुझे जुनून से गढ़ते थे,
और हम मिलकर देश के बेहतरीन स्कूलों में से एक बने थे।

तब बोर्ड मेरी सेवा करता था –
मुझे देखभाल, मार्गदर्शन और सम्मान मिलता था।

अब मैं ही 24×7 बोर्ड की सेवा करने में लगा हूँ।
थक गया हूँ…मेरे पास अब अपने बच्चों के लिए भी समय नहीं बचता।

कृपया… मुझे वो पुराने दिन लौटा दो।

मुझे ऊँची तनख्वाह वाले प्रिंसिपल नहीं चाहिए,
मुझे दिल वाले प्रिंसिपल चाहिए।

मुझे कंसल्टेंट और आर्किटेक्ट नहीं चाहिए-
मुझे ऐसे मेंटर्स चाहिए जो इमारतें नहीं, इंसान बनाएं।

कृपया मेरे शिक्षकों की नियुक्ति मेरिट पर होने दो,
न कि सरनेम या कॉन्टैक्ट के आधार पर-
तब मेरे बच्चों को ट्यूशन नहीं, सिर्फ मेरे मैदानों पर खेलने का वक्त चाहिए होगा।

मेरे प्रीफ़ेक्ट्स का सम्मान हो,
सिर्फ इसलिए न चुने जाएँ कि वे किसके करीब हैं।

अनुशासन सबके लिए बराबर हो,
न कि इस आधार पर कि किसके माता-पिता बोर्ड में बैठे हैं।

मुझे फिर से न्यायपूर्ण होने दो।

मैंने युद्ध देखे हैं, महामारी झेली है, पीढ़ियाँ बदली हैं-
यह भी सह लूँगा…
बस मुझे “गवर्न” करते-करते मारो मत।

पहले मैं तुम्हारा गर्व था,
अब मैं तुम्हारा प्रोजेक्ट सा महसूस होता हूँ।

कृपया…उसे मत सुधारो जो टूटा ही नहीं था।

मुझे और सदस्यों की ज़रूरत नहीं…
मेरे पास पहले ही बहुत सारे मालिक हैं।

मुझे मैनेजर नहीं…
एक मेंटर चाहिए।

हर नया सदस्य एक और हाथ है
जो मुझे एक नई दिशा में खींचता है।

मैं टूट रहा हूँ।
मैं बस फिर से साँस लेना चाहता हूँ।

तुम कुर्सियाँ बढ़ा रहे हो,
जब मुझे हवा चाहिए।

मुझे मेरी पुरानी आत्मा,
मेरी आज़ादी,
मेरे प्रिंसिपल,
मेरी गरिमा लौटा दो।

मैं वादा करता हूँ …
मैं खुद को फिर संभाल लूँगा !

आखिर क्यों विवादों में है डेली कॉलेज

दरअसल डेली कॉलेज का संचालन करने वाले वर्तमान डीसी बोर्ड में धीरज लुल्ला और मोनू भाटिया जैसे सदस्य संस्थान का संविधान बदलने की कोशिश में लगे हैं ताकि चुनाव ही नहीं कराना पड़े। इसके लिए शासन-प्रशासन तक जोर लगाया जा रहा है। रिश्वत तक की पेशकश की गई, जब इससे बात नहीं बनी तो संघ के पदाधिकारियों के माध्यम से दबाव बनाया गया। अब नियमों के विपरित 12 नवंबर को डीसी बोर्ड की बैठक बुलाकर संविधान बदलने की तैयारी है।

फर्म एंड सोसायटी से लेकर कलेक्टर तक शिकायत

डेली कॉलेज के पैरेंट्स से लेकर कई सदस्य इस मामले की शिकायत फर्म एंड सोसायटी से लेकर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा तक से कर चुके हैं। पिछले दिनों एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर इस मामले की पूरी जानकारी दी थी। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से कहा कि डीसी बोर्ड ने 25 अक्टूबर को एक नोटिस जारी कर 12 नवंबर को एक बैठक बुलाई है। इसमें बोर्ड के सिर्फ 9 सदस्य ही उपस्थित रहेंगे। नियम के विपरित यह मीटिंग बुलाकर डीसी बोर्ड संविधान में संशोधन करना चाहता है जिससे कि वह हमेशा सत्ता में रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे जुड़ा केस अभी सक्षम अधिकारी के समक्ष लंबित है और यह बोर्ड अपने पावर का दुरुपयोग कर संविधान में संशोधन कर के अपना हित पूरा करना चाहता। इससे संस्थान का नुकसान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।