भुज। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात के भुज में बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम इस देश से एक–एक घुसपैठियों को चुन–चुन कर देश से बाहर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सल समस्या को खत्म करने का अपना वादा दोहराया।
अमित शाह ने सीमा पर बीएसएफ के जवानों के कर्तव्यों निर्वहन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश की सभी सीमाओं पर घुसपैठ को रोकने में लगी है और घुसपैठ को रोकना ना केवल देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रदूषित होने से बचाने के लिए भी घुसपैठ को रोकना जरूरी है,मगर दुर्भाग्य की बात है, कुछ राजनीतिक दल ये घुसपैठिया हटाओ का जो अभियान है इसको निर्बल करने में लगे हैं। वो राजनीतिक दल चुनाव आयोग द्वारा जो एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, मतदाता सूची का शुद्धीकरण जो चल रहा है इसका खिलाफत कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
- Amit Shah बोले- छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है सरकार
ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ के लिए नई योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा है कि सीमापार से होने वाले आतंक और घुसपैठ के खिलाफ अभियान और तेज किए जाएंगे। पहलगाम में हाल के आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा गया कि नागरिकों को धर्म देखकर निशाना बनाया गया था, जिसके बाद पाकिस्तान को जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। अटैक के बाद पाकिस्तान की सेना हरकत में आई, लेकिन BSF जवानों ने मोर्चे पर पूरी तैयारी के साथ जवाब दिया।



