सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों की रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस अब आग में हाथ सेंकने का काम कर रही है। यह आग कांग्रेस ने नहीं लगाई, बल्कि खुद ब खुद लगी है। जनता को तो उम्मीद थी कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी, लेकिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सिर्फ बयानबाजी में ही जुटे हुए हैं।

अगस्त में ही हो गया था खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त माह में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता वाले एक सदस्यीय जांच आयोग ने करीब 600 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पेश की। उस समय रिपोर्ट सीलबंद थी और उसे सार्वजनिक नहीं किया गया था, लेकिन इस रिपोर्ट के मुख्य-मुख्य बिन्दु मीडिया में आ गए थे। इसमें साफ तौर पर कहा गया था सिर्फ अधिकारियों को ही टारगेट किया गया है। इसके बाद भी कांग्रेस चुप बैठी रही।

पूरी रिपोर्ट आने के बाद भी सिर्फ बयान

28 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का रास्ता साफ करते हुए उसे अदालत की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। 30 सितंबर 2026 को रिपोर्ट हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड होकर सार्वजनिक हो गई। पूरी रिपोर्ट अधिकृत तौर पर सामने आने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष सिंघार प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

जनता के हित में कांग्रेस ने क्या किया?

यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस ने रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद भी जनता के हित में क्या किया? सत्ता पक्ष से मायूस जनता को कांग्रेस से कम से कम इतनी उम्मीद अभी भी है कि वह उनके लिए सरकार की नींद हराम कर देगी। विडंबना यह कि कांग्रेस ने ऐसा कुछ नहीं किया। अगर सचमुच कांग्रेस जनता कि हितैषी होती और सरकार के खिलाफ जाना चाहती तो कोई भी नेता भागीरथपुरा क्यों नहीं गया? सिंघारजी को भी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भागीरथपुरा में ही करनी चाहिए थी। ऐसा कर वह जनता में भरोसा पैदा कर सकते थे कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

कितनी मदद कर पाएगा मीडिया

सिंघारजी को भी यह पता है कि इस मामले में मीडिया उनकी मदद कितनी कर पाएगा। जब अखबार के पन्नों से राहुल गांधी का बालाघाट दौरा गायब हो सकता है तो नेता प्रतिपक्ष के बयानों के क्या मायने? क्या कांग्रेस भाजपा सरकार को कटघरे में खड़े करने का एक अच्छा मौका नहीं गंवा रही है?

राहुल गांधी ने भी इसे गंभीर माना था

भागीरथपुरा गंदा पानी कांड को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी काफी गंभीर माना था। इसीलिए वे 17 जनवरी 2026 को इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे थे। उन्होंने दूषित पानी से प्रभावित परिवारों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की तथा अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से भी मिले। तब उन्होंने सरकार को बुरी तरह घेरा था। इसके बावजूद एमपी के नेता प्रतिपक्ष और अन्य कांग्रेस नेता इसकी गंभीरता को समझ नहीं पाए।

मिलीजुली कुस्ती के लगते हैं आरोप

कांग्रेस के इसी रवैये के कारण उसके नेताओं पर मिलीजुली कुस्ती खेलने के आरोप लगते रहे हैं। इस कांड की गंभीरता तब और बढ़ जाती है जब यह नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में हुआ है। यह वही विभाग है, जिस पर शहरों में जनता को शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी है। ऐसे मुद्दे को भी अगर कांग्रेस नहीं भुना पाए तो ईश्वर ही उसका मालिक है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को डाकू बताया, चुनाव में वोट काटने का आरोप

ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को डाकू बताया और चुनाव में वोट काटने का आरोप लगाया। उन्होंने उनके इस्तीफे की भी मांग की है।

अंगद के पांव की तरह जमे कर्मचारी बिगाड़ रहे महाकाल मंदिर की व्यवस्था, न ड्यूटी बदलती है और न स्थान

महाकाल मंदिर में कर्मचारियों की ड्यूटी में बदलाव न होने से व्यवस्था बिगड़ रही है। नियमों की अवहेलना और सुरक्षाकर्मियों के दुर्व्यवहार से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

मायावती का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, PDA को करार दिया छलावा

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर PDA को राजनीतिक छलावा बताया। परिवारवाद और पूंजीपतियों को टिकट देने का आरोप लगाया।

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी: कुछ ग्राहकों को अब मिलेगा कमर्शियल रेट गैस सिलिंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी बदलाव में बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अनिवार्य हुआ। बिना इसके अब कमर्शियल रेट गैस सिलिंडर मिलेगा। जानिए नए नियम।

पंजाब के तरनतारन सेक्टर में BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर किया

पंजाब के तरनतारन सेक्टर में बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर किया। यह कार्रवाई 2 अक्टूबर 2026 को सीमा चौकी राजोके के पास हुई।

अजय देवगन की दृश्यम 3 को मिली जबरदस्त सफलता, निर्देशक की पत्नी ने किया भावुक पोस्ट

अजय देवगन की दृश्यम 3 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता पाई। निर्देशक की पत्नी ने फिल्म की मेहनत को लेकर भावुक पोस्ट किया।

IND vs PAK एशियन गेम्स 2026 फाइनल लाइव कैसे देखें? टीवी और मोबाइल के आसान तरीके

IND vs PAK एशियन गेम्स 2026 फाइनल लाइव कैसे देखें, जानिए टीवी और मोबाइल पर मैच देखने के आसान तरीके। 3 अक्टूबर 2026 को होगा महामुकाबला।

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब ‘Understanding Society’ में बदला सिलेबस, हटाईं विश्व क्रांतियां

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब 'Understanding Society' में सिलेबस बदला गया है। इसमें विश्व क्रांतियों को हटाकर भारतीय इतिहास पर जोर दिया गया है।

मोहन भागवत 2 से 6 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश दौरे पर, इंदौर में RSS की बड़ी बैठक

मोहन भागवत 2 से 6 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इंदौर में RSS की बड़ी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक आयोजित होगी।

मध्य प्रदेश भाजपा का नया संदेश: गुटबाजी खत्म, पोस्टर में योजनाएं दिखाओ

मध्य प्रदेश भाजपा का नया संदेश गुटबाजी खत्म करने और पोस्टर में योजनाओं को प्रमुखता देने का है। बिप्लब कुमार देब ने तीन महीने में सुधार का आदेश दिया।