West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर रविवार को हमला किया गया। यह हमला उत्तर 24 परगना के हलीशहर में मे हुआ। लोगों ने काफिला रोक कर उस पर पानी, पत्थर और जूते फेंके। ममता  तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं।

चोर-चोर के नारे भी लगे

बताया जाता है कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना के बिजपुर पहुंचीं। वह पुलिस हिरासत में कथित तौर पर तबीयत बिगड़ने के बाद जान गंवाने वाले टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान उनके काफिले को प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। ममता बनर्जी का आरोप है कि उनकी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंका गया। उनके खिलाफ ‘चोर’ के नारे भी लगाए गए।

ममता ने कहा-पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला

हमले के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी गाड़ी पर बहुत बड़े-बड़े पत्थर मारे गए। लोग पुलिस के सामने ही आकर हमला कर रहे थे। हम बहुत किस्मत वाले थे, अगर गाड़ी की खिड़की खुली होती, तो हमारे सिर फूट जाते और हम सबकी जान भी जा सकती थी। यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस पर लगाए थे आरोप

दरअसल ममता बनर्जी  तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद के पति बिरजू केओट के घर पहुंची थीं, उनकी कल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया था। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि शुक्रवार रात पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। पुलिस लॉकअप में उसे बुरी तरह पीटा गया है। अगले दिन वह पुलिस लॉकअप में अचेत अवस्था में मिले थे। मृतक की पत्नी का दावा है कि वह रात में जाकर अपने पति से मिलकर आई थी, वह ठीक थे, फिर सुबह कैसे मौत की खबर आई? उनका कहना है कि मेरे पति के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट की गई थी।  मृतक की पत्नी का दावा है कि उनके पति के शरीर पर चोट और खून के गहरे निशान थे।  उन्हें रस्सी से बांधकर पीटा गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।