Prayagraj में राहुल गांधी ने युवाओं को किया संबोधित, कहा-हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

प्रयागराज। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थे। वहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा कहा कि हिंदुस्तान में रोगार के सारे रास्ते बंद।

राहुल गांधी ने कहा कि समस्या ये है कि छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद किए हुए हैं। आज दुनिया में आपके मेड इन चाइना, मेड इन बांग्लादेश दिखेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। इसकी वजह नोटबंदी और जीएसटी को लागू करना है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। सरकारी नौकरी का पेपरलीक हो जाता है।

40 करोड़ युवा भारत की ताकत

राहुल गांधी ने कहा कि आप भारत की ताकत हैं, भारत का गौरव हैं और देश की शक्ति हैं और जब मैं कहता हूं कि आप भारत की ताकत हैं, तो मैं सिर्फ इस भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं। मैं भारत के हर नागरिक और हर युवा की बात कर रहा हूं। 40 करोड़ ऊर्जावान युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत। अमेरिका, चीन और रूस कोई भी भारत के युवाओं की संभावना का मुकाबला नहीं कर सकता।

सर्टिफिकेट आपको रोजगार नहीं देता

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के पास युवा है और सबसे अधिक डेटा युवाओं के पास है, आपके डेटा के बिना एआई का कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा, ‘इंजीनियरिंग, मेडिकल की पढ़ाई के लिए आपसे पैसा लिया जाता है लेकिन इनके सर्टिफिकेट का कोई मतलब नहीं क्योंकि ये सर्टिफिकेट आपको रोजगार नहीं देता। मीडिया में हर जगह एआई की चर्चा हो रही है और हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है, लेकिन मैं एक बात बिल्कुल साफ करना चाहता हूं और आपको यह समझना चाहिए कि आपके डेटा के बिना एआई का कोई मतलब नहीं है। एआई आपके डेटा के आधार पर ही बना है।

150 मेंसे  एक युवा को सरकारी नौकरी

राहुल गांधी ने कहा कि आप पढ़ाई करते हो, लेकिन रोजगार के सारे रास्ते बंद हैं। नोटबंदी जैसे सिस्टम ने मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दिया है। धीरे-धीरे मैन्युफैक्चरिंग बंद हो गई। स्टार्टअप इंडिया में छोटे बिजनेस में बैंक आप जैसे छात्रों को एक रुपया नहीं देंगे, जबकि अंबानी-अडानी को लाखों करोड़ रुपये देंगे, लेकिन आपको नहीं है। सरकारी नौकरी में 150 में से एक युवा सरकारी नौकरी पाता है। 14 लाख युवाओं को 10 साल पहले पब्लिक सेक्टर में नौकरी मिलती थी, आज उसको सरकार ने बेच दिया, इसलिए पब्लिक सेक्टर बंद हो गया है। कारपोरेट सेक्टर भी बंद हो गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक दिवाली पर आगजनी, फैक्ट्री और दुकानें जलीं

दिवाली पर दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक फैक्ट्रियों और दुकानों में आगजनी की घटनाएं हुईं। शॉर्ट सर्किट और पटाखे कारण माने गए। कोई हताहत नहीं।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात राष्ट्रपति भवन में 8 नवंबर 2026 को हुई।

दिवाली पर गोलगप्पे से फूड पॉइजनिंग, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर

दिवाली पर गोलगप्पे खाने से सिद्धार्थनगर में फूड पॉइजनिंग की घटना हुई। 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद हुए। सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी सफलता मिली।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर मोहम्मद शमी की टूटी उम्मीदें, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी की न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, कोचों ने बड़ा बयान दिया। शमी के संन्यास से टीम में बड़ा बदलाव।

अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में भेष बदलकर लूट कर रही सरकार, 2027 में नई सरकार बनाकर स्कूल खोलेंगे

अखिलेश यादव ने यूपी में भेष बदलकर लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने 2027 में नई सरकार बनाकर प्राथमिक स्कूल खोलने का वादा किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाथुला सीमा पर जवानों संग मनाई दीपावली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम की नाथुला सीमा पर जवानों संग दिवाली मनाई। शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

शाजापुर में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर हिंसक झड़प, 26 घायल

मध्य प्रदेश शाजापुर में कब्रिस्तान जमीन विवाद के कारण हिंसक झड़प हुई। इस संघर्ष में 26 लोग घायल हुए और 39 पर FIR दर्ज की गई।

सोनिया गांधी ने साझा की दीपावली की पुरानी यादें, बताई इंदिरा गांधी के घर की परंपरा

सोनिया गांधी ने दिवाली की पुरानी यादें साझा कीं और इंदिरा गांधी के घर की दिवाली की परंपराओं को बताया। मिट्टी के दीयों से सजावट और कश्मीरी पकवानों की चर्चा हुई।

बीकानेर में दीपावली के दिन बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

बीकानेर में दिवाली पर ट्रेन हादसा में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। महिला और बच्चों के साथ एक युवक भी ट्रेन की चपेट में आया।