नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात एक वीडियो जारी किया था। इस पर अब सियासत शुरू हो गई है। अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कहा कि देश के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को उन छात्रों और परिवारों से माफी मांगनी चाहिए जिनकी मेहनत, समय, सपने और भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छीन लिया।
बच्चों को दुखी देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, किसी माता पिता को अपने बच्चे के दुख में देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है। किसी युवा की जान जाने के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जो कभी न खत्म होने वाला दर्द झेल रहा होता है। साथ ही एक खराब शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- PM Modi के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली छात्रा का भी आया वीडियो, कहा-माफी दे दो
- Parliament में चंदा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन पर गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा, रिजिजू ने भी विपक्ष को घेरा
- Rahul Gandhi ने सरकार से कहा-आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते, मोदी और शाह को बताया भारत का अतीत
- Jantar Mantar पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर एफआईआर
माफ करने की बात कहने की हिम्मत कैसे आई
राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री में छात्रों को माफ करने की बात कहने की हिम्मत भी है। वे किसी भी दुखी माता पिता से नहीं मिले। वे किसी ऐसे छात्र से नहीं मिले, जिसका भविष्य पेपर लीक होने की वजह से बर्बाद हो गया। राहुल ने कहा कि भारत के छात्रों को उनके माफी की जरूरत नहीं है। उन्हें उनसे माफी मिलनी चाहिए।
सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद
इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि अपने बच्चों को खोने वाले माता पिता के आंसू उनका बिलखना, इससे बड़ा कोई दुख नहीं होता। ये एक गम उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा। साथ ही रह जाते हैं। इस टूटी और भ्रष्ट एजुकेशन सिस्टम के बारे में कई सवाल। पेपर लीक, रद्द परिक्षाएं सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद।
बेईमान सिस्टम पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे छात्रों को उस सिस्टम में ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा जाता है, जो खुद बेईमान है। उसके बाद भी पीएम की ये हिम्मत है कि वो छात्रों को माफ करने की बात करते हैं। क्या वो एक भी शोकाकुल परिवार से मिले हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। उन लोगों की जिनकी जमा पूंजी, जिंदगी, वक्त और सपने सब पेपर लीक से छीन लिए गए. जवाब है नहीं। भारत के छात्रों को पीएम की क्षमा की जरूरत नहीं। मोदी जी को उनसे माफी मांगनी चाहिए।
शिक्षा व्यवस्था में हैं गंभीर खामियां
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना और वर्षों की तैयारी का बेकार हो जाना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उनका आरोप है कि ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों और भ्रष्टाचार को उजागर करती हैं।
पीएम मोदी ने कल रात जारी किया था वीडियो
राहुल गांधी ने यह बात प्रधानमंत्री मोदी के उस वीडियो के बाद कही है जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार देर रात जारी किया था। उस वीडियो में प्रधानमंत्री ने प्रदर्शन के दौरान उन्हें प्रदर्शनकारियों की तरफ से दी गई गालियों पर उन्हें माफ करने की बात कही थी।



