नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम लगभग आ चुके हैं। असम में जहां भाजपा ने फिर से सत्ता हासिल कर ली है, वहीं पश्चिम बंगाल से टीएमसी का पूरी तरह सफाया कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन परिणामों के बाद भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों को ‘चोरी किया गया चुनाव’ बताते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें कथित तौर पर छीन ली गईं, और इस बात से वे ममता बनर्जी के आरोपों से भी सहमत हैं। उन्होंने दावा किया कि यह कोई नया पैटर्न नहीं है, बल्कि पहले भी कई राज्यों में ऐसा देखा गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
- दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
एमपी, हरियाणा और महाराष्ट्र का किया जिक्र
राहुल गांधी ने अपने बयान में मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा 2024 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन सभी चुनावों में एक ही तरह का ‘पैटर्न’ देखने को मिला, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि ‘चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और क्या बचा है’।
ये रहा राहुल गांधी का पोस्ट-
Assam and Bengal are clear cases of the election being stolen by the BJP with the support of the EC.
We agree with Mamata ji. More than 100 seats were stolen in Bengal.
We have seen this playbook before:
Madhya Pradesh.
Haryana.
Maharashtra.
Lok Sabha 2024 etc
चुनाव चोरी, संस्था चोरी – अब और चारा ही क्या है!



