कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा की बंपर जीत के साथ ही ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। इस सीट पर कई राउंड तक ममता और सुवेंदु के बीच कांटे की टक्कर चलती रही।
ममता को लगातार दूसरी बार हराया
पिछले चुनाव में बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भी सुवेंदु अधिकारी ने ममता का चुनाव हराया था। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर से उपचुनाव लड़ा था और विधानसभा पहुंचीं थीं। नंदीग्राम के साथ ही भवानीपुर सीट पर भी शानदार जीत दर्ज करने वाले सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव अधिकारी से विक्ट्री सर्टिफिकेट हासिल किया। ममता को हराने के बाद सुवेन्दु अधिकारी ने भगवा लड्डू बांटे।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
शहीद कार्यकर्ताओं को समर्पित है यह जीत
अपनी जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समाज ने जिताया है। मेरी ये जीत उन 300 बीजेपी कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। ये बंगाल की जीत है। ये जीत हिंदुत्व की है।
सुवेंदु बोले-मुसलमानों ने वोट नहीं दिया
ममता बनर्जी की हार पर सुवेंदु अधिकारी बोले कि जब मैं आगे निकल गया, तब ममता वहां से भागीं। हिंदू मतदाताओं ने हमें वोट दिया, मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया। उन्होंने हिजाब पहने हुईं ममता बनर्जी को वोट दिया। सुवेंदु ने इसे बंगाल और यहां के शांतिपसंद लोगों की जीत बताया।



