मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 29 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 358.93 अंकों की मजबूती के साथ 77,245.83 के लेवल पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 101.2 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 24,096.90 के लेवल पर ओपन हुआ। निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी जैसे सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है, जबकि निफ्टी मेटल में दबाव बना हुआ है।
आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में तेजी नजर आ रही है। । बंधन बैंक के शेयरों में आज चमक देखी जा रही है, क्योंकि कंपनी का मुनाफा 68% बढ़कर ₹534.1 करोड़ हो गया है। इसके अलावा, सीएट के शेयरों में भी भारी हलचल है, जिसका मुनाफा 145% की भारी बढ़त के साथ ₹243.85 करोड़ पर पहुँच गया है। टायर्स और बैंकिंग सेक्टर के इन मजबूत आंकड़ों ने बाजार के सेंटिमेंट को काफी बूस्ट किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
शुरुआती कारोबार ये शेयर दबाव में
शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 0.37% की गिरावट नजर आी। इसके बाद बजाज फिनसर्व के शेयर 0.28% टूटकर कामकाज कर रहे थे, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर 0.18% लुढ़ककर ट्रेड कर रहे थे। दूसरी तरफ, इटर्नल के शेयरों में 3.25% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई ,जबकि मारुति सुजुकी के शेयर लगभग 3% मजबूत होकर कामकाज करते दिखे। इसके बाद आईटीसी के शेयरों में 1.17% का उछाल आया है। इसके विपरित बीईएल के शेयर 1.12% चढ़कर कामकाज कर रहे थे। वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयर 0.97% की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे थे।
सेक्टोरल मार्केट में सकारात्मक रुख
सेक्टोरल स्तर पर आज बाजार में मिलाजुला लेकिन सकारात्मक रुख नजर आ रहा है। ऑटो सेक्टर की हालत सबसे अच्छी दिख रही है, जहां निफ्टी ऑटो करीब 1.82% की बढ़त में है। इसके अलावा एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी और केमिकल सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि मेटल इंडेक्स करीब 0.88% गिरावट में है, जो ग्लोबल कमोडिटी ट्रेंड का असर दिखाता है। बैंकिंग सेक्टर अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है, जहां प्राइवेट और पीएसयू बैंक में हल्की बढ़त है, लेकिन फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स थोड़ा दबाव में है।
एशियाई बाजारों के हाल
बुधवार सुबह एशियाई बाजारों में कारोबार की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई क्योंकि निवेशक OPEC से जुड़े ताजा घटनाक्रमों के साथ-साथ OpenAI के कमजोर होने की एक रिपोर्ट का आकलन कर रहे हैं। इसके चलते दक्षिण कोरिया के Kospi में 0.39% की गिरावट आई, जबकि स्मॉल-कैप Kosdaq सपाट रहा। हालांकि, हांगकांग का Hang Seng फ्यूचर्स 25,762 पर रहा, जो पिछली क्लोजिंग 25,679.78 से हल्की बढ़त पर है।



