7 दिन के अंदर देश में लागू होगा सीएए,बोले केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

अगले सात दिन में भारत में सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून लागू हो जाएगा.केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने ये दावा किया है
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
रविवार को शांतनु ठाकुर पश्चिम बंगाल में थे जहां दक्षिण 24 परगना में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये दावा किया.

उन्होंने कहा- अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है और आने वाले सात दिनों में देश में सीएए लागू हो जाएगा. ये मेरी गारंटी है. न केवल पश्चिम बंगाल में बल्कि सभी राज्यों में एक हफ्ते के अंदर सीएए लागू किया जाएगा

गौरतलब है कि सीएए कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए गए थे. इस क़ानून के तहत 31 दिसंबर 2014 या इससे पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम लोगों को भारत की नागरिकता देना है.



