👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट: चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, लेकिन जांच अभी बाकी
- राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, जानिए क्या हैं नए नियम
- Ram Mandir Donation Row: राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, राम मंदिर चंदे की कथित गड़बड़ी पर मांगी स्वतंत्र जांच
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल बोले- दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही सरकार
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
0:00 left
राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता

राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जाएगी | इसी कड़ी में राम मंदिर के सभी प्रवेश व निकास द्वार पर एआई बेस्ड कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी एलएंडटी कंपनी को सौंपी गई है। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो इसके लिए तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र परिसर में होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा।
ये निर्णय रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समन्वय समिति की बैठक में लिए गए। कमिश्नर गौरव दया की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासन और ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह भी तय हुआ कि श्री राम जन्मभूमि परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए दर्शन व निकास मार्गों पर पर्याप्त संख्या में जगह-जगह संकेतक लगाए जाएं।

वहीं भाजपा की देशव्यापी राम दर्शन यात्रा के लिए अयोध्या में टेंट सिटी बनकर तैयार हो गई है। इसमें छह नगर बसाए गए हैं। 25 हजार राम भक्तों को ठहराने के साथ उनकी हर सुख-सुविधा का इंतजाम किया गया है। पहली आस्था स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालु अब 30 जनवरी की बजाय दो फरवरी को पहुंचेंगे।




