👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
0:00 left
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को घेरा
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरामबाग में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित किया. रैली में पीएम मोदी ने संदेशखाली का मुद्दा उठाया. संदेशखाली में बीते दिनों महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

पीएम मोदी बोले, आज बंगाल की स्थिति पूरा देश देख रहा है. मां, माटी, मानुष के ढोल पीटने वाली टीएमसी ने संदेशखाली की बहनों के साथ जो किया है, वो देखकर पूरा देश दुखी है. आक्रोशित है. मैं कह सकता हूं कि राजा राम मोहन राय की आत्मा जहां कहीं भी होगी, इन लोगों के कारनामों को देखकर अत्यंत दुखी हुई होगी. क्योंकि इन लोगों ने संदेशखाली में जो किया, राजा राम मोहन राय की आत्मा आज रोती होगी.पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के नेता ने संदेशखाली में बहन, बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं.
संदेशखाली के मुद्दे पर बीजेपी बंगाल में आक्रामक रही है. इसका ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी बोले, जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की, जब ममता दीदी से मदद मांगी तो बदले में इन लोगों को क्या मिला. मुख्यमंत्री दीदी, बंगाल सरकार टीएमसी नेता को बचाने के लिए जो भी कर सकती थी, पूरी शक्ति लगा दी. बीजेपी नेताओं ने माताओं, बहनों के सम्मान में लड़ाई लड़ी. उन्होंने कहा,मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर बैठ जाती हैं. मोदी इनकी मनमानी चलने नहीं दे रहा. इसलिए टीएमसी मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती है. मैं लड़ाई लड़ता हूं तो सही करता हूं न? मेरी गारंटी है कि लूटने वालों को लौटना पड़ेगा. ये मोदी छोड़ने वाला नहीं है.



