बीजेपी का जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बीजेपी का जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस

हज़ारीबाग़ संसदीय सीट के लिए 20 मई को हुई वोटिंग के दौरान वोट नहीं डालने और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अधिकृत प्रत्याशी को मदद नहीं करने की वजह से बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. झारखंड बीजेपी के महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने इससे संबंधित पत्र भेजकर जयंत सिन्हा से 2 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है.सांसद आदित्य साहू ने पत्र में लिखा है, लोकसभा चुनाव 2024 में जब से हज़ारीबाग़ लोकसभा सीट से पार्टी द्वारा श्री मनीष जायसवाल जी को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तबसे आप न तो चुनाव प्रचार-प्रसार और न ही संगठनात्मक कार्य में रुचि ले रहे हैं. इसके बावजूद लोकतंत्र के इस महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा. आपके द्वारा बरते गए इस रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है.

👉 यह भी पढ़ें:

Jayant Sinha: न पार्टी के लिए किया प्रचार और न ही डाला वोट... BJP ने सांसद जयंत  सिन्हा को भेजा कारण बताओ नोटिस | Moneycontrol Hindi

भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशानुसार आपसे अनुरोध है कि इस संबंध में 2 दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का कष्ट करें.जयंत सिन्हा हज़ारीबाग़ के मौजूदा सांसद हैं. वह नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री रहे हैं लेकिन बीजेपी ने इस चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया था. 20 मई को इस सीट के लिए हुए मतदान के दौरान जयंत सिन्हा वोट देने नहीं पहुंचे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत की घटना सामने आई है। दुर्घटना से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

MP Weather Update: 27 से 29 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 27 से 29 सितंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी। पश्चिमी और पूर्वी जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना।

भाजपा ने विपक्ष की मांग पर दिया पलटवार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सियासत गर्म

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मांग को लेकर सियासत तेज हुई है। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र वोटरों के नाम हटाने पर आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाई

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के नाम हटाने की आपत्तियों के लिए समय-सीमा बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2026 कर दी है। यह निर्णय विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के तहत लिया गया है।

पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झांसी में पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में यश के पैर में गोली लगाई और उसे गिरफ्तार किया।

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में DRI ने दो एंटी-नारकोटिक ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। एक भारतीय और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया।

एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई

रिलायंस जियो कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बाजारों में सफाई कर जागरूकता बढ़ाई गई।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।

जबलपुर के दीपक लोधी की प्रेमानंद महाराज आश्रम में गिरने से मौत, जांच जारी

प्रेमानंद महाराज आश्रम में जबलपुर के दीपक लोधी की मौत की घटना से जांच जारी है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई है।

एशियन गेम्स: पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता 9वां गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर 9वां स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 40-34 के स्कोर से हासिल हुई।