भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्या (ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला क्यों किया, इस सवाल पर पूर्व जज ने कहा कि मेरे विचार बीजेपी की विचारधारा से मेल खाते हैं वह एक ऐसी पार्टी है जो मानवीय मूल्यों में भरोसा करती है। जस्टिस आर्या का कहना है कि वह भोपाल में एक कार्यक्रम में गए थे और वहां उनसे अपील की गई कि वह बीजेपी से जुड़ जाएं। जस्टिस रोहित आर्या ने कहा कि मेरा प्रयास समाज के पिछड़े और दबे–कुचले लोगों को न्याय दिलाना है। मैं ऐसे लोगों को मुख्यधारा में लाना चाहता हूं और एक राजनीतिक पार्टी होने के नाते बीजेपी मुझे ऐसा करने में मदद करेगी। जस्टिस रोहित आर्या ने हालांकि यह भी कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है। मेरा चुनावी राजनीति में कोई रुचि नहीं है और चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं। मैं सिर्फ पब्लिक लाइफ में रहना चाहता हूं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी



