👉 यह भी पढ़ें:
- अगले महीने ओटीटी पर घर बैठे देखने को मिल सकती है छावा, कल कुछ थिएटर्स में 99 रुपए में मिलेगा टिकट
- महीनेभर बाद भी छावा की कमाई का सिलसिला जारी, अब तक 567.80 करोड़ रुपए की कर चुकी है कमाई
- बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही विक्की कौशल की फिल्म-छावा, 7 दिन में कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ पार
- विक्की कौशल के छावा ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा, तीन दिन में कमाई 110 करोड़ पार
- ऐतिहासिक प्रसंग की फिल्में देखने का शौक है तो जरूर देखिए ‘छावा’
- ‘छावा’ में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की अनकही कहानी – शूटिंग के दौरान नहीं की एक-दूसरे से बात!
0:00 left
मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई बैड न्यूज में सफलता के परचम गाड़ने के बाद विक्की कौशल अब फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म ‘छावा‘ का टीजर जारी हो गया है। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस पीरियड–ड्रामा में विक्की कौशल संभाजी महाराज के रोल में दिखाई देंगे।
विक्की कौशल ने ‘छावा‘ से अपना पहला लुक शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। फिल्म 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. विक्की कौशल ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा– न झुका हुआ, अखंड, अजेय, एक साम्राज्य को चुनौती देने का साहस।
छावा फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। टीजर में विक्की कौशल का एक्शन से भरपूर और खूंखार अवतार दिखाई दिया है। विक्की कौशल ने टीजर शेयर करते हुए लिखा– ‘स्वराज्य के रक्षक, धर्म के रक्षक, छावा – एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा! द वॉरियर दहाड़ेगा 6 दिसंबर 2024 को।
‘छावा‘ में अक्षय खन्ना औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। आशुतोष राणा सरसेनापति हंबीराव मोहिते और दिव्या दत्ता सोयराबाई का रोल निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और नील भूपालम भी दिखाई देंगे।



