👉 यह भी पढ़ें:
- देश में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, 1009 एक्टिव केस, एक सप्ताह में सामने आए हैं 750 से अधिक मामले, सात लोगों की मौत
- घर बैठे ही कर सकते हैं अपने लिवर की देखभाल, किचन में उपलब्ध इन सब्जियों के जूस का करें नियमित सेवन
- अब बाजार में आ गई है मूली, खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, कुछ चीजों के साथ तो बिल्कुल न खाएं
- आज कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी की कृपा पाने का दुर्लभ मौका, शाम को इन स्थानों पर जरूर लगाएं दीपक
- दीपावली पर आपके शरीर में पहुंचा होगा प्रदूषण का जहरीला कचरा, कुछ घरेलू ड्रिंक्स बनाकर पी लें, अच्छी रहेगी सेहत
- सौ बीमारियों का एक इलाज है पपीता, खाली पेट खाने की डाल लें आदत, पेट की परेशानियां हो जाएंगी दूर
0:00 left
इंदौर। किसी भी रेस्टरेंट-ढाबे से लेकर फाइव स्टार होटल तक खाने के मेन्यू में सबसे ज्यादा व्यंजन पनीर के ही होते हैं। इसके अलावा शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां पनीर ना बनता हो। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों को पसंद है। प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होने के कारण विशेषकर शाकाहारी भोजन करने वालों के लिए इसे खाना जरूरी भी है। पनीर के कई फायदे भी हैं, लेकिन कुछ बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी है।
हार्ट के मरीज कम खाएं या ना खाएं
पनीर में लैक्टोज की मात्रा होती है। अगर आपको लैक्टोज इंटोलरेंस है, तो पनीर खाने से आपके पेट में दर्द, गैस और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए लैक्टोज इंटोलरेंस वाले लोगों को पनीर से बचना चाहिए। पनीर में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है. अगर आपको हार्ट रिलेटेड समस्याएं हैं या आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो पनीर का सेवन सीमित या बंद कर देना चाहिए।
गठिया-किडनी के रोग में परेशानी
प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है। गठिया या गाउट से पीड़ित लोगों को यूरिक एसिड कम रखने की सलाह दी जाती है, इसलिए उन्हें पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। किडनी की समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए प्रोटीन का बहुत ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। पनीर में मौजूद प्रोटीन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। पनीर में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने में योगदान कर सकता है। मोटापे से ग्रसित लोगों को पनीर खाने से बचना चाहिए।



