ऐतिहासिक प्रसंग की फिल्में देखने का शौक है तो जरूर देखिए ‘छावा’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

शेर दा पुत्तर को मराठी में छावा कहते हैं। शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म में मराठा योद्धाओं के गोरिल्ला युद्ध कौशल को दिखाया गया है। शिवाजी के बेटे संभाजी के गद्दार सूबेदारों की कहानी भी इसमें है और शिवाजी की दूसरी पत्नी सोयराबाई और उनके भाइयों की गद्दारी की कहानी भी। अगर आपको ऐतिहासिक प्रसंग की फिल्में देखने का शौक है तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

यह फ़िल्म वेलेंटाइन डे पर लगी और बाबू शोना के साथ गये दर्शक परेशान हो गये! वेलेंटाइन डे पर छावा का लगना यानी कलाकंद में हींग की टॉपिंग्स! ऐसा कौन करता है भिया?

विक्की कौशल की पत्नी महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना के पास करने के लिए कोई बहुत काम नहीं था। सरसेनापति हम्बीराव बने आशुतोष राणा से ज्यादा बड़ा रोल कवि कलश के रूप में विनीतकुमार सिंह का है। डायना पेंटी औरंगजेब की बेटी ज़ीनत– उन–निसा बेगम के रोल में कुछ डॉयलॉग ही बोल पाती हैं। निर्देशक उसको दिखाता या छावा को?

फ़िल्म में संभाजी की वीरता, युद्ध कौशल और प्रत्युत्पन्नमती को दिखाया है और खूब दिखाया है। इतना दिखाया, इतना दिखाया, इतना दिखाया कि गले गले तक आ गया। मारकाट, मारकाट, मारकाट!

मारकाट के बाद औरंगज़ेब की गिरफ्त में आये संभाजी पर यातना के वीभत्स दृश्य देख कर कई दर्शक रो पड़ते हैं। मारपीट, घावों पर नमक का मसाज, जंजीरों में जकड़कर आंखें फोड़ना, संडासी जैसे औजार से जुबान पकड़कर, खींचकर निकाल लेना जैसे दृश्य कमज़ोर दिलवालों के लिए नहीं हैं।

विक्की कौशल की एक्टिंग – ग़ज़ब!

रश्मिका मंदाना का तमिल टोन में मराठी बोलना – प्यारा !

एआर रहमान का पार्श्व संगीत – भंकस! कानफाड़ू !!

गाने – भूल जाने योग्य!

अक्षय खन्ना उस दौर के बूढ़े औरंगज़ेब के कुटिल, धूर्त और फरेबी के रोल में ऐसे लगे कि अगर असली औरंगज़ेब भी आ जाता तो चकरा जाता। अक्षय की वापसी भी बॉबी देओल जैसी है। अक्षय को क्रोशिये की सलाई से बुनाई करने और अंगूर खाने के अलावा भी काम करने का मौका मिला है।

कुछ को फ़िल्म पैसा वसूल लग सकती है तो किसी को हिंसा और वीभत्स सीन के कारण ‘पैसा फिजूल‘ लगेगी।

मेरी राय में देखनीय है छावा!

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।