महीनेभर बाद भी छावा की कमाई का सिलसिला जारी, अब तक 567.80 करोड़ रुपए की कर चुकी है कमाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। विक्की कौशल की फिल्म छावा जहां औरंगेजब को लेकर महाराष्ट्र में जमकर बवाल काट रही है, वहीं इसकी कमाई का सिलसिला एक महीने बाद भी जारी है। अब तक यह फिल्म करीब 567.80 करोड़ रुपए कमा चुकी है। दूसरी तरफ होली के मौके पर 14 मार्च को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

जॉन अब्राहम की फिल्म की तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ही काफी धीमी हुई। यूं तो इस फिल्म को कहानी और निर्देशन की काफी तारीफ हो रही है, बावजूद इसके फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शक खींच पाने में पीछे है। फिल्म द डिप्लोमैट सच्ची घटना पर आधारित है। इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है। छावा के आगे द डिप्लोमैट गुम होती नजर आ रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने चार करोड़ रुपये की कमाई से शुरूआत की थी। सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कल मंगलवार को पांचवें दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। इसकी टोटल कमाई 16.20 करोड़ रूपये हो गई है।

फिल्म छावा ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। अब भी इसकी रफ्तार कम नहीं हो रही। संभाजी महाराज के जीवन पर बनी इस फिल्म को देखने बड़ी संख्या में दर्शक थियेटर्स का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म छावा पांचवें हफ्ते भी झमाझम कमाई कर रही है। छावा ने सोमवार को 32वें दिन 2.65 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था। वहीं कल मंगलवार को भी इसका मंगल रहा। कमाई की बात करें तो कल 33वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रूपये कमाए। फिल्म की टोटल कमाई अब 567.80 करोड़ रुपए हो गई है।

फरवरी में बॉक्स ऑफिस ने कमाए 1245 करोड़

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल फरवरी में भारतीय फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस को 1245 करोड़ रुपए दिए हैं। इस लिस्ट में वो फिल्में भी शामिल हैं जो फरवरी में रिलीज हुई थीं और अब तक पर्दे पर चल रही है। इस लिस्ट में विक्की कौशल की छावा टॉप पर है, वहीं टॉप 10 में साउथ फिल्मों से लेकर री–रिलीज फिल्में भी शामिल हैं। 1245 करोड़ रुपए के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सबसे ज्यादा योगदान छावा का है।

मंगलवार को भी जारी रहा कमाई का सिलसिला

छावा ने रिलीज के पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ कमाए, वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 180.25 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में छावा का कारोबार 84.05 करोड़ रुपये रहा। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 55.95 करोड़ की कमाई की। 29वें दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ और 30वें दिन 7.9 करोड़ का कलेक्शन किया। 31वें दिन फिल्म की कमाई 8 करोड़ और 32वें दिन 2.65 करोड़ रही। रिलीज के 33वें दिन छावा ने 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।