मुंबई। विक्की कौशल की नई फिल्म छावा ने तो कमाल ही कर दिया है। रिलीज के पहले ही दिन अपन बजट के 20 फीसदी से ज्यादा कमाने वाली निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ने दूसरे दिन हाफ सेंचुरी जमाई और रविवार की शाम होते होते फिल्म ने तीसरे दिन ही सेंचुरी ठोक दी है। फिल्म का कलेक्शन पहले वीकएंड में ही समाचार लिखने तक 110 करोड़ रुपये हो चुका है। देर रात के शोज का कलेक्शन आने के बाद इसमें और इजाफा होने की पूरी उम्मीद है।
विक्की कौशल के करियर में ये पहली बार हो रहा है कि उनकी किसी सोलो फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में ही सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म ‘छावा’ के लिए विक्की ने मेहनत भी खूब की और अपने लंबे बाल व दाढ़ी के साथ वह महीनों तक मुंबई में नजर आते रहे। फिल्म विक्की कौशल ने देखा जाए तो अकेले अपने कंधों पर ढोई है। फिल्म में उनके अलावा जिस दूसरे कलाकार को सबसे ज्यादा तारीफें मिलीं हैं, वह हैं औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना।
👉 यह भी पढ़ें:
- Spider-Man: Brand New Day Box Office: भारत में जबरदस्त कमाई, दुनियाभर में भी रिकॉर्ड प्रदर्शन; क्या ₹500 करोड़ पार करेगा?
- बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, 8 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची मोहनलाल की थ्रिलर
- बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, 6 दिन में 575 करोड़ पार
- तीसरे शनिवार पर बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कब्जा बरकरार, कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर अटैक: कमाई 213 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान: तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 31 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन रहा 37 करोड़ रुपये। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को समाचार लिखे जाने तक फिल्म 42 करोड़ रुपये से ऊपर कमा चुकी थी यानी फिल्म का कुल कलेक्शन रिलीज के पहले तीन दिनों में ही 110 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के संगीत से लोगों को खास शिकायत रही क्योंकि ए आर रहमान का बनाया एक भी गाना फिल्म में हिट नहीं हो पाया।



