मुंबई। विक्की कौशल की फिल्म-छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से शानदार परफॉर्म कर रही है। 2025 में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है।
इस ऐतिहासिक फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों में टैक्स फ्री होने का भी लाभ इसे मिला है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म की कहानी और विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग ने फिल्म को दर्शकों की दीवाना बना दिया है। इसने शुरुआत ही शानदार नहीं की थी ओपनिंग वीकेंड पर भी छावा ने छप्परफाड़ कमाई कर ली थी और वीकडेज में भी यह सिलसिला जारी रहा। सात दिन में छावा इस साल 200 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Spider-Man: Brand New Day Box Office: भारत में जबरदस्त कमाई, दुनियाभर में भी रिकॉर्ड प्रदर्शन; क्या ₹500 करोड़ पार करेगा?
- बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, 8 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची मोहनलाल की थ्रिलर
- बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, 6 दिन में 575 करोड़ पार
- तीसरे शनिवार पर बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कब्जा बरकरार, कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर अटैक: कमाई 213 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान: तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
छावा की कमाई का ऐसा चला सिलसिला
छावा की पहले दिन की कमाई 31 करोड़ थी। दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन कमाई बढ़कर 48.5 करोड़ रुपए हो गई। चौथे दिन 24 करोड़, पांचवे दिन 25,25 करोड़ और छठवें दिन 32 करोड़ रुपए की कमाई हुई। सातवें दिन की कमाई भी करीब 22 करोड़ रही है। इस तरह इसने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए।



