पीएम मोदी को जो करना था कर दिया, अब चाहे दुनिया जो अर्थ लगाती रहे, गले लगाना, कांधे पर हाथ रखना कोई बुरी बात तो नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूक्रेन की यात्रा पर थे। तय कार्यक्रम अनुसार उनकी मुलाकात राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से हुई और इसके बाद जो कुछ हुआ, वह पूछिए मत। दोनों की मुलाकात का फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। एक बड़े भाई की तरह गले लगाना, कंधे पर हाथ रखकर धीरज बढ़ाना, पूरी दुनिया को काफी कुछ संदेश दे गया।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों के बीच मरियिंस्की पैलेस में तीन घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां शांति का संदेश लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने कहा संघर्ष का समाधान जंग के मैदान में नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा कि बिना वक्त गंवाए हमें शांति के समाधान की ओर बढ़ना चाहिए। जेलेंस्की से मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, युद्ध की विभीषिका से दुख होता है। युद्ध बच्चों के लिए विनाशकारी है।

चार समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

दोनों देशों के बीच 4 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें मानवीय सहायता,संस्कृति, चिकित्सा और कृषि क्षेत्र में सहयोग शामिल हैं। पीएम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात के बाद कीव में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह कीव पहुंचे और हमने अभी–अभी उनकी आधिकारिक बैठकें पूरी की हैं। यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। 1992 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से यह पहली बार है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया है।‘

जेलेंस्की को भारत आने का न्योता

पीएम मोदी ने कहा, भारत यूक्रेन के साथ खड़ा है और एक मित्र की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को बहुत दोस्ताना और ऐतिहासिक बताया। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया है। हमें उम्मीद है कि अपनी सुविधानुसार जेलेंस्की भारत आएंगे।‘ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘भारत ने आज यूक्रेन को चिकित्सा सहायता का भीष्म क्यूब सौंपा‘

विदेश मंत्री ने कहा-यूक्रेन युद्ध पर हुई बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी और जेलेंस्की ने इंटर–गवर्नमेंटल कमीशन को को विशेष रूप से व्यापार और आर्थिक संबंधों के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का सौंपा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच अधिकांश चर्चा यूक्रेन में युद्ध के संबंध में हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी हितधारकों के बीच ‘नवीनतम समाधान‘ विकसित करने के लिए ‘ईमानदार और व्यावहारिक भागीदारी‘ की अपील की, जो शांति की दिशा में योगदान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।