इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में शुरू किया अभियान; 11 फिलिस्तीनियों की मौत
वेस्ट बैंक में इजराइली सेना एक बड़े सैन्य अभियान में कम से कम 11 फिलिस्तीनी मारे गए हैं.फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अल-फार रिफ्यूजी कैंप पर हुए हवाई हमले में पांच लोग मारे गए और जेनिन में ड्रोन हमले के अलावा हथियारबंद संघर्ष में छह लोग मारे गए.
इजराइली सेना ने कहा है कि वो जेनिन और टुलकार्म में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है.इजराइली सेना ने एक साथ चार फिलिस्तीनी शहर- जेनिन, टुल्कार्म, नाबलुस और टुबास को निशाना बनाया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: 19 नई बस्तियों को मंज़ूरी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया
- वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियां बसाने की इजरायली योजना पर जल्द शुरू होगा काम
- वेस्ट बैंक; अल जजीरा के ऑफिस को 45 दिनों के लिए बंद करने का आदेश
- वेस्ट बैंक और जॉर्डन की सीमा के पास हमला; तीन इजराइली नागरिकों की मौत


