0:00
0:00 left
बीजेपी की सरकारों को आईना दिखाया; बुलडोजर एक्शन पर बोलीं प्रियंका गांधी
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी. अदालत ने कहा कि रोक सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों, रेलवे लाइनों और जलाशयों पर हुए अतिक्रमण पर लागू नहीं होगी.कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कोर्ट के आदेश को स्वागत योग्य बताया है.
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, बीजेपी सरकारों की अन्यायपूर्ण और अमानवीय बुलडोज़र नीति को आईना दिखाने वाला माननीय सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला स्वागत योग्य है.
उन्होंने कहा, ऐसी बर्बर कार्यवाही के जरिए देश के कानून पर बुलडोजर चलाकर इंसानियत और इंसाफ़ को रौंदने वाली नीति एवं नीयत पूरे देश के सामने बेपर्दा हो चुकी है.
वे समझते हैं कि त्वरित न्याय की आड़ में ज़ुल्म और नाइंसाफी के बुलडोजर से संविधान को कुचलकर भीड़ और भय का राज स्थापित किया जा सकता है.
लेकिन यह देश संविधान से चलता है और संविधान से ही चलेगा. अदालत ने साफ कर दिया है कि बुलडोजर अन्याय स्वीकार्य नहीं है
👉 यह भी पढ़ें:
- सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे
- नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- दतिया उपचुनाव में हार के बाद एक्शन में भाजपा, जिले के पूरे संगठन को किया भंग, जांच के बाद कई नेता बाहर होंगे
- भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, 40 करोड़ की सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने वाले के खिलाफ केस दर्ज
- NEET परीक्षा लीक पर खुली सरकार की नींद, एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी



