गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आग-बबूला हुआ बांग्लादेश, कहा-हमारे नागरिकों के बारे में ऐसी टिप्पणी न करें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर बांग्लादेश की सरकार आग-बबूला हो गई है। बांग्लादेश ने भारत सरकार से वहां के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है। इस संबंध में बांग्लादेश ने ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग को एक पत्र भी सौंपा है।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भारत की ओर से लगातार बयान दिया जाता है, लेकिन यह पहली बार है कि उसने इस तरह से विरोध जताया है। हाल ही में झारखंड के बोकारो में आयोजित एक रैली में गृह मंत्री शाह ने कहा था कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। वे हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं और जमीन हड़प रहे हैं। शाह ने कहा कि यदि इसी तरह से चलता रहा तो आने वाले समय में ये लोग बहुमत में आ जाएंगे। एक बार हमें सत्ता देकर देखिए हम सभी घुसपैठियों को बाहर कर देंगे।

उनके इस बयान पर बांग्लादेश की मुहम्मद यूनुस वाली अंतरिम सरकार ने कड़ी आपत्ति ली है। बांग्लादेश ने कहा है कि वहां के नागरिकों के बारे में इस तरह की टिप्पणी ना की जाए। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ढाका में भारतीय उच्चायोग को एक विरोध पत्र भी सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से बांग्लादेश ने कहा है कि पड़ोसी देश के जिम्मेदार लोगों की तरफ से आने वाले इस तरह के बयान दो मित्र देशों के बीच आपसी समझ की भावना को कमजोर करते हैं। गृह मंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर क्या कहा?

देश के कई राज्यों में है घुसपैठियों की समस्या

भारत में बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या लंबे समय से हैं। कई राज्यों की सीमा से लगे होने के कारण बांग्लादेश से आसानी से घुसपैठिए भारत में आकर बस जाते हैं। कई राजनीतिक दल इन्हें अपना वोट बैंक भी बना चुके हैं। कुछ साल पहले तत्कालीन गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि भारत के अंदर करीब 2 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए विभिन्न राज्यों में रहते हैं। ताजा आंकड़ा इससे काफी ज्यादा होगा। हाल ही में बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भी वहां से लोगों का पलायन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।