👉 यह भी पढ़ें:
- Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को फिर से पार्टी से निकाला
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, एसआईटी से भी मांगी रिपोर्ट
- CM Yogi: अयोध्या में गरजे सीएम योगी, कहा-सपा और कांग्रेस ने किया हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप
- UP Vigilance Raid: रिटायर्ड ARTO के घर से निकला ‘कुबेर का खजाना’! ₹35 करोड़ की संपत्ति, ₹1.62 करोड़ कैश और 22 किलो सोना-चांदी बरामद
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
0:00 left
लखनऊ। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी वाले घी के इस्तेमाल को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है कि उत्तरप्रदेश में भी ऐसा ही मामला उठने लगा है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने यूपी के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मिलने वाले प्रसाद में खराब क्वालिटी का मावा मिलाने का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय है कि तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी वाला घी मिलाने की बात सामने आने के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। यह मुद्दा आंध्रप्रदेश के वर्तमान सीएम चंद्रबाबू नायडू ने उठाया था। उन्होंने पूर्व सरकार पर आरोप लगाए थे। इसके बाद राजनीति गरमा गई। राजनीतिक दलों से लेकर हिंदू संगठन और संत लगातार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सीएम नायडू ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।
इन्ही विवादों के बीच उत्तप्रदेश के मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर के पेड़े पर बखेड़ा शुरू हो गया है। वृंदावन में प्रसाद बनाने के लिए खराब क्वॉलिटी के मावे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए। इस विवाद में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने भी मैदान संभाल लिया है। उन्होंने यूपी के कोने–कोने में मिलने वाले घी की जांच करने की मांग कर दी। इससे पहले कि विवाद बढ़े यूपी के फूड विभाग ने मथुरा के पड़ों की जांच शुरू कर दी है। प्रसाद विवाद के बीच लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बाहर से लाए गए प्रसाद पर रोक लगा दी गई।



