मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी गिरावट नजर आई। शुक्रवार को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 24,140 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खुशी में शेयर बाजार में तेजी रही, लेकिन गुरुवार को फिर से गिरावट आ गई। शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट है, जबकि 7 में तेजी दिख रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 14 में तेजी है। आईटी सेक्टर को छोड़कर एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। गुरुवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ था कारोबार। सेंसेक्स 836 अंक की गिरावट के साथ 79,541 के स्तर पर और निफ्टी 284 अंक की गिरावट के साथ 24,199 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार देर रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी थी। इसका भारतीय शेयर बाजार पर कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



