👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी
0:00 left
श्रीनगर। जम्मू–कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर शुक्रवार को भी हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि विधायक हाथापाई पर उतर। इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला।
उल्लेखनीय है कि भाजपा लगातार आर्टिकल 370 के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का विरोध कर रही है। सत्र शुरू होते ही भाजपा विधायक खड़े हो गए और पीडीपी और स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में आर्टिकल 370 की वापसी का बैनर लहराया। बैनर पर लिखा था कि हम अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली और सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई चाहते हैं। भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इसका विरोध किया और विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे। भाजपा विधायक सदन के वेल से होते हुए खुर्शीद अहमद शेख के पास पहुंचे और उनके हाथ से बैनर छीन लिया। इस दौरान सज्जाद लोन और वहीद पारा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कुछ अन्य विधायक शेख के समर्थन में भाजपा विधायकों से भिड़ गए।
गुरुवार को भी हुआ था हंगामा
जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को भी जमकर हंगामा हुआ था। एक तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के विधायक थे, जबकि उनके सामने भाजपा के विधायक थे। कल भी नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। विधायकों ने एक-दूसरी की कॉलर तक पकड़ ली थी।



