0:00
0:00 left
अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कुछ कमजोर पत्थर बदले जाएंगे। मंदिर निर्माण समिति ने बताया कि इनमें लगे कुछ पत्थरों की मोटाई तय मानकों के हिसाब से कम है और इनकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। इन्हें निकालकर दूसरे पत्थर लगाए जाएंगे। कुछ जगहों पर पत्थर हटाकर उनकी जगह मकराना के पत्थर भी लगाने का फैसला लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का दूसरे चरण का काम चल रहा है। इस बीच अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। इस दौरान निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। समिति ने यह तय किया कि सप्त मंदिर के बीच एक छोटा सा सरोवर भी बनाया जाएगा। समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि निर्माणाधीन मंदिर के प्रथम तल पर कुछ पत्थरों को बदला जाएगा। प्रथम तल पर कुछ पत्थर कमजोर लग रहे हैं जिन्हें निकालकर उनकी जगह दूसरे पत्थर लगाए जाएंगे। मिश्र ने बताया कि सप्त मंदिर में राम मंदिर के पहले महर्षि वाल्मीकि का मंदिर होगा। मंदिर में प्रवेश करते ही श्रद्धालु महर्षि वाल्मीकि के दर्शन कर सकेंगे। वाल्मीकि मंदिर के ठीक सामने सातवां मंदिर अगस्त्य मुनि का होगा। इन मंदिरों के बीच एक छोटा सरोवर भी बनाया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट: चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, लेकिन जांच अभी बाकी
- राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, जानिए क्या हैं नए नियम
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, एसआईटी से भी मांगी रिपोर्ट
- CM Yogi: अयोध्या में गरजे सीएम योगी, कहा-सपा और कांग्रेस ने किया हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई



